आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली में बीजेपी सरकार की ‘महिला समृद्धि योजना’ पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाया है। समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि हमको पता था कि इस योजना को लागू करना मुश्किल है। संदीप दीक्षित ने कहा, ‘हमने जो अनुमान लगाया था, उसके मुताबिक यदि दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी तो ख़र्च 20-22 हज़ार करोड़ रुपये आता है।’
उन्होंने कहा कि ‘इसमें यह नहीं कहा गया था कि इनको देंगे और इनको नहीं। इसलिए, देखते हैं कि कमेटी इस मामले में क्या रिपोर्ट देती है? कितनों को इसका लाभ देती है और कितनों को नहीं? इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगे।’ इससे पहले, आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस योजना पर सवाल उठाया था जिस पर भाजपा ने पलटवार करते हुवे आतिशी को पंजाब की याद दिलाया था।
आतिशी ने एक्स पर लिखा था, ‘दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे। कहा था- ये ‘मोदी की गारंटी है’। आज 8 मार्च है। न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। क्या यही थी मोदी जी की गारंटी?’ जिस पर, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुवे कहा था कि ‘आतिशी मार्लेना मैं आपसे सिर्फ़ एक निवेदन करता हूं। 37 महीने हो गए, पंजाब की महिलाएं आपको ढूंढ रही हैं। कृपया करके उन पर ध्यान दें। दिल्ली की चिंता हम कर लेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…