अनिल कुमार
डेस्क: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे पर पलटवार किया है, जिसमें नीतीश ने कहा था कि उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव को (मुख्यमंत्री) बनाया था। उनके इस दावे पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम, लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुवे दावा किया है कि दो बार हमने नीतीश कुमार को सीएम बनाया है।
मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाया। इस बहस के बाद आज पटना में आयोजित युवा चौपाल में तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
आरजेडी नेता तेजस्वी ने कहा, ‘रिटायरमेंट की उम्र क्या होती है? साठ साल। तो आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? कोई नई गाड़ी भी लेते हैं तो 15 साल के बाद पुरानी हो जाती है।’ तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार भी ऐसी गाड़ी को चलाने की अनुमति नहीं देती है क्योंकि उससे प्रदूषण होता है। तेजस्वी यादव ने कहा है, ‘अब समय आ गया है कि खटारा नहीं, नई गाड़ी से तेज़ रफ़्तार में बिहार को आगे लेकर जाना है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…