मो0 कुमेल
डेस्क: इसको घोर कलयुग कहेगे या फिर कोई मज़बूरी, फिलहाल तो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई इस घटना में यही एक बात साफ़ नहीं हो पाई है। यहाँ एक माँ ने अपने ढाई साल और दस साल की मासूम बच्चियों को बड़ी ही बेरहमी से पीटा। बर्बरता की इन्तहा दिखाते हुवे बच्चो के सर पर लोहे के तवा मारा गया। इसके बाद माँ ने भी फिनायल पीकर अपनी जान देने की कोशिश किया। फिलहाल माँ और बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है और छोटी बेटी का देहांत हो गया है।
बताया जा रहा है कि निशा साहू ने किसी घटना से आक्रोशित होकर अपनी बेटियों के साथ मारपीट की। घटना के समय पति घर पर नहीं था। जब वह काम से वापस लौटा तो घर का दरवाजा बंद मिला। किसी दुर्घटना की आशंका से जब उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश मिले। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटी बेटी नम्रता को मृत घोषित कर दिया।
बड़ी बेटी अमृता ने बताया कि उसकी मां ने उसको लोहे के तवे से सिर पर मारा था, जिसके कारण उसके सिर पर चोट आई है। फिलहाल बड़ी बेटी अमृता और निशा साहू (मां) का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। नम्रता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
कोतलावी इन्स्पेक्टर उमेश गोल्हानी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 लालबाग के पास की घटना है। महिला निशा साहू ने अपने दो बच्चों के साथ मारपीट की थी और खुद भी फिनायल पीकर खुदकुशी की कोशिश की। 10 वर्षीय लड़की के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में अंतर्कलह प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…