शफी उस्मानी
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक विवादित फ़ैसले पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने एक फ़ैसले में कहा था कि ‘पीड़िता के स्तन को छूना और पायजामे की नाड़ी खोलने को बलात्कार या बलात्कार की कोशिश के मामले में नहीं गिना जा सकता है।’
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फ़ैसले पर स्वतः संज्ञान लिया था। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फ़ैसले से बेहद मज़बूती के साथ असहमति जताई। बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट का फ़ैसला ‘हैरान’ करने वाला था। ये मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज इलाके का है।
घटना साल 2021 में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई थी। कासगंज के विशेष जज की अदालत में इस नाबालिग लड़की की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, लेकिन अभियुक्तों ने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाख़िल की। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा था कि ‘ये मामला गंभीर यौन हमले के तहत आता है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…