आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत तमाम देशों पर फिर निशाना साधा है और दो अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि ‘चीन, भारत, ब्राज़ील, मैक्सिको और कनाडा समेत कई देश हमारे मुकाबले बहुत अधिक टैरिफ़ लगाते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘यह दोस्तों और विरोधियों दोनों की ओर से किया जा रहा है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए न्यायसंगत नहीं है। इसलिए हम 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाने जा रहे हैं। और वे देश जो भी टैरिफ़ लगाते हैं, हम भी उतना ही लगाएंगे।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम इसे एक अप्रैल से करना चाहते थे लेकिन उस दिन अप्रैल फ़ूल बनाने का आरोप अपने मत्थे नहीं ले सकता इसलिए दो अप्रैल की तारीख़ चुनी है।’
आज जब अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति ट्रंप संबोधित कर रहे थे, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के बीच तनाव साफ़ झलक रहा था। ट्रंप जब अपनी चुनावी जीत की सराहना और डेमोक्रेट की आलोचना कर रहे थे, डेमोक्रेट सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भाषण शुरू करने से कुछ ही देर बाद ट्रंप को बीच में ही रुकना पड़ा और स्पीकर ने ट्रंप पर चिल्ला रहे सीनेटर अल ग्रीन को बाहर निकालने का आदेश दिया।
ग्रीन को धीरे धीरे सदन से बाहर जाते देखा गया। इसके बाद ट्रंप ने अपना भाषण जारी रखा। हालांकि हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव के कई डेमोक्रेट सदस्यों ने अपने टीशर्ट और ब्लेज़र पर ‘रेज़िस्ट’ यानी प्रतिरोध लिखा हुआ था और फिर वे संबोधन का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…