डरा सहमा पाकिस्तान का मंत्री देर रात में वीडियो जारी कर कहता है ‘हमारे पास ख़ुफ़िया जानकारी है कि भारत 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है’

ईदुल अमीन
डेस्क: डरे सहमे हुवे आतंकियों को पनाह देने वाले पडोसी मुल्क पाकिस्तान के एक मंत्री ने अपनी डर के साथ देर रात अपना वीडियो पोस्ट करते हुवे दावा किया है कि भारत उसके ख़िलाफ़ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई का इरादा रखता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का कहना है कि पाकिस्तान को इसकी ख़ुफ़िया जानकारी मिली है।

पाकिस्तानी मंत्री ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में इसके (आतंकवाद के) सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की हमेशा आलोचना की है।’ तरार ने कहा है कि पाकिस्तान भारत की ओर से की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई का निश्चित और निर्णायक तरीके से जवाब देगा।
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत जल्द ही हमला करने वाला है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमला हुआ था, इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।









