आफताब फारुकी
डेस्क: देश में चुनाव के आसपास एक चर्चा हमेशा से की जाती है। चर्चा ये कि प्रमुख पार्टियों को कितना चंदा मिला? और कहां से मिला? इससे जुड़ा एक डेटा सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेट और व्यक्तिगत डोनेशन के मामले में कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस की तुलना में बीजेपी को छह गुना अधिक डोनेशन मिला है। साल 2023-24 में बीजेपी को 2,243.94 करोड़ रुपये डोनेशन मिला। ये 2022-23 के वित्तीय वर्ष में 719.85 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में 211.72 फीसदी की वृद्धि।
बसपा 2024 के लोकसभा चुनावों में कोई भी सीट नहीं जीत पाई थी। 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी। BSP ने 2019 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। तब पार्टी को 10 सीटें मिली थीं। 7 अप्रैल को जारी की गई ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि AAP, नेशनल पीपुल्स पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 2023-24 में कुल 2,544.27 करोड़ रुपये का डोनेशन घोषित किया। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में ये 850.43 करोड़ रुपये था। कुल मिलाकर दान में 199.17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
AAP ने 11.06 करोड़, NPP ने 14 लाख और CPI-M ने 7.6 करोड़ रुपये का डोनेशन घोषित किया। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि भाजपा, कांग्रेस, NPP और CPI-M ने 889 डोनेशन्स के लिए अपने PAN का विवरण नहीं दिया। इन सभी डोनेशन से पार्टी ने कुल 19.8 करोड़ रुपये जुटाए। इसके अलावा कांग्रेस ने 73.90 लाख रुपये, भाजपा ने 51.70 लाख रुपये और CPI-M ने 33 लाख रुपये के 84 ऐसे डोनेशन की घोषणा की, जिनमें PAN की डिटेल्स गलत थी या गायब थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…