तारिक खान
डेस्क: आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। हालांकि, इसके कुछ देर बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दरमियान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबु नायडू पर आरोप लगाते हुवे कहा है कि उनकी सरकार डर रही है और मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है।
वहीं इस पोस्ट के कुछ देर बाद उन्होंनें मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ऑफ़िस जाने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एन चंद्रबाबू की तेलुगु देशम पार्टी और बीजेपी राज्य के स्पेशल स्टेटस और अन्य मुद्दों पर आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। वाईएस शर्मिला ने कहा, ‘अभी 2 दिन पहले ही आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अमरावती कैपिटल कमिटी नाम की एक कमिटी बनाई है। सरकार डरी हुई है कि हम कमिटी बना रहे हैं…, चंद्रबाबू नायडू क्या छुपाना चाह रहे हैं? एक महिला और एक पार्टी को रोकने के लिए इतने सारे पुलिसकर्मी थे?’
वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी उनके भाई हैं। शर्मिला पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुई थीं और उन्होंने अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…