बिल्थरारोड: बर्तन साफ़ करने के नाम पर ठगों ने दिया घर के अंदर का सभी जेवर साफ़

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर लोग में भारी आक्रोश आम जनमानस में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के चलते चोर, उचक्के और ठगी करने वालो के हौसले बुलंद होते जा रहे है।

इसके बाद वे सुनील कन्नौजिया के घर गए, जहां उन्होंने कुछ बर्तन साफ करके भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने गहनों को भी चमकाने की बात कही। ठगों ने कहा कि हल्दी और केमिकल के साथ गहनों को उबालने से वे नए जैसे चमक उठेंगे। गांव वालों को भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने गहने एक बर्तन में रखवाए और हल्दी डालकर उसे गैस पर चढ़वा दिया। जैसे ही ध्यान हटता, दोनों युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।
जब बर्तन को खोला गया तो उसमें केवल हल्दी थी, और सारे गहने गायब थे। पीड़ित के अनुसार, दोनों ठग बाइक पर सवार थे। एक ने काले छींटेदार कपड़े पहन रखे थे, जबकि दूसरा सफेद कपड़ों में था। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ था और उनकी बातचीत से किसी को शक नहीं हुआ। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।











