विक्की खान
डेस्क: सपा नेता रामजी लाल सुमन के ‘राणा सांगा’ वाले विवादित बयान पर अभी सियासी घमासान थमा ही नहीं था कि इसी दरमियान सपा विधायक और समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने एक विवादित बयान देते हुवे कहा है कि अगर मंदिरों में शक्ति होती तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गोरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते, शक्ति सत्ता में होती है तभी योगी आदित्यनाथ मंदिर छोड़ कर हेलीकाफ्टर से घूमते है।
सरोज यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा कि राम का नारा लगाने से कुछ नही होगा। जय भीम का नारा लगाइए तो आप आगे बढ़ेंगे। खुद को ‘जय भीम’ का सच्चा अनुयायी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस नारे की बदौलत वह पांच बार विधायक और एक बार मंत्री बने। रामचरितमानस लिखने वाले तुलसीदास को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुवे सरोज ने कहा कि ‘तुलसीदास ने लिखा कि अगर कोई नीच जाति का व्यक्ति पढ़-लिख जाए तो वो सांप के दूध पीने जैसा होता है। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ लिखा, लेकिन अकबर के समय रहते मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा। शायद उनकी हिम्मत नहीं पड़ी।’
बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए इंद्रजीत सरोज ने कहा कि करछना में चमार बिरादरी के युवक को ज़िंदा फूंक दिया गया, लेकिन मायावती नहीं आईं। उन्होंने समाज को बर्बाद कर दिया है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा विधायक ने कहा कि करणी सेना को खुली छूट है। वे समाजवादी नेताओं को गालियां देते हैं। उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…