Others States

वक्फ बिल पर बोली ममता बनर्जी ‘भाजपा देश को बाटने के लिए यह विधेयक लेकर आई है, नई सरकार बनने पर इस विधेयक को निरस्त करने का नया संशोधन हम लायेगे’

फारुख हुसैन

डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक को लेकर गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को बांटने के लिए वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक लेकर आई है। साथ ही उन्होंने वायदा किया है कि मोदी को हटाने के बाद आने वाली नई सरकार द्वारा इस बिल को निरस्त करने का अधिनयम लाया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार को हटाने के बाद जब नई सरकार बनेगी, तो इस विधेयक को निरस्त करने का संशोधन लाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जब मौजूदा सरकार को हटाने के बाद नई सरकार बनेगी, तो हम भाजपा द्वारा लाए गए वक़्फ़ विधेयक को निरस्त करने के लिए नया संशोधन लाएंगे।’

बता दें कि लोकसभा में वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक पर 12 घंटे की लंबी बहस के बाद गुरुवार को इसे पारित कर दिया गया। लोकसभा में ये विधेयक पास होने के बाद इसे राज्यसभा में पेश किया गया, जिस पर फिलहाल चर्चा चल रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts