उफ़ ये बेवफाई: सऊदी में कमाने गया नौशाद तो बीबी ने अय्याशी के लिए बना लिया आशिक, भारत लौटा तो पत्नी की अय्याशी में पड़ी बाधा, आशिक संग मिल कर किया कत्ल, लाश के दो टुकड़े कर सूटकेस में फेका

तारिक खान

डेस्क: रिश्तो में बेवफाई के किस्से इस वक्त हर दुसरे दिन कही न कही सुनने को मिल जा रहे है`। मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद तो ऐसा लगा जैसे बाढ़ सी आ गई है`। कभी सास अपने दामाद संग भाग रही है, तो कही साली जीजा के इश्क में मुब्तेला हो रही है`। कभी 4 बच्चो की अम्मा अपना घर छोड़ कर आशिक से साथ भाग रही है, तो कभी आशिक के लिए अपने पति का गला दबा कर हत्या करने के बाद सांप से 10 बार पत्नी कटवा रही है`।

इसी कड़ी में एक और दर्दनाक हादसा जुड़ गया है, जिसमे पत्नी अपने आशिक के साथ मिल कर सऊदी से वापस आये पति की हत्या करके उसकी लाश के दो टुकड़े करके सूटकेस में भर कर घर से 60 किलोमीटर दूर फेक देती है`। मामला देवरिया का है, जहा पुलिस ने एक महिला को अपने ही पति की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है`। फिलहाल महिला का आशिक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है`। इस घटना से पूरा इलाका हिल गया है`। रिश्तो से भरोसे तोड़ने वाले इस हत्याकांड ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है`।

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव के गेहूं के खेत एक सूटकेस पड़ा था`। रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने सूटकेस देखा, उसकी सूचना पुलिस को दी`। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो सूटकेस खेत मे पड़ा था`। जब सूटकेस को खोला तो उसमें से एक 30 वर्ष के युवक का शव था`। उस युवक के सिर के आस पास चोटों के निशान थे`। जानकारी मिलते ही देवरिया एसपी विक्रांत वीर घटनास्थल पर पहुंचे`। उन्होंने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस टीम को बुलाकर जांच कराई`।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए जांच पड़ताल की`। मिले कागजो के आधार पर पता चला कि यह शव देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के अंर्तगत भटौली गांव के रहने वाले नौशाद का है`। पुलिस को जानकारी मिली कि नौशाद एक सप्ताह पूर्व ही सऊदी अरब से काम कर लौटा है`। पुलिस को उसकी पत्नी पर गहरा शक हुआ और उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई`।उसने सारी सच्चाई बता डाली`। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक नौशाद की पत्नी का रिश्ते में लगने वाले भांजे से ही अवैध संबंध था`।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जब उसका पति सऊदी अरब से कमा कर आया तो उसके प्रेम में बांधक बनने लगा`। इसी कारण से पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को धारदार हथियार से हत्या कर दी`। हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर 60 किलोमीटर दूर ले जाकर खेत मे फेंक दिया`। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है`। आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है`। उसके तलाश में छापेमारी पुलिस कर रही है`। वही लोगो में चर्चाओं का दौर चल उठा है`। लोगो को कहते सुना जा रहा है कि अगर पत्नी अपने आशिक के साथ ही रहना चाहती थी तो तलाक जैसे भी आप्शन थे`। एक बेकसूर की जान तो बच गई होती`।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *