अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के बांका जिले के बोकनमा गांव में एक अजीब घटना हुई। रविवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन, वह भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके दोस्त को पकड़ लिया। फिर ग्रामीणों ने उस दोस्त की जबरदस्ती युवती से शादी करा दी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
रविवार की रात करीब 2:30 बजे कुंदन अपने दोस्त फूलो कुमार और चचेरे भाई पंकज कुमार के साथ यशोदा से मिलने बोकनमा गांव पहुंचा। फूलो कुमार बूटवरिया गांव का रहने वाला है। यह गांव कटोरिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। कुंदन तो युवती से मिलने चला गया। जबकि फूलो और पंकज मंदिर के पास इंतजार कर रहे थे।
तभी एक ग्रामीण ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखा, और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कुंदन वहां से भाग गया। लेकिन, फूलो और पंकज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सोमवार की सुबह पंकज भी ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद गांव के लोगों और युवती के परिवार वालों ने मिलकर फूलो कुमार की यशोदा कुमारी से शादी करा दी।
इस अनोखी घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। गांव वालों का कहना है कि लड़की की इज्जत बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…