तारिक खान
डेस्क: एक ग़ज़ल बड़ी मशहूर है कि ‘सूरज पर लगे धब्बा, फितरत के करिश्मे है, बुत हमको कहे काफिर, अल्लाह की मर्ज़ी है’ इस वक्त बड़ी सही बैठ रही है पाकिस्तान पर। जिस पाकिस्तान में रेल तक किडनैप हो जाती है और रेल मंत्रालय अपनी खुद की रेल को सुरक्षित नहीं रख पा रहा है। वही रेल मंत्री अब आया है भारत को आँखे दिखाने कि उसके पास मिसाईल और परमाणु बम हा। यह बात भी कोई और नहीं कह रहा है बल्कि वही नाकारा रेल मंत्री कह रहा है जो अपने मुल्क की ट्रेन तक सुरक्षित नही रख पा रहा है।
हनीफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को रोक कर पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। हनीफ अब्बासी ने कह दिया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए नहीं हैं और उनके ठिकाने देश भर में छिपे हुए हैं, जो उकसाए जाने पर हमला करने के लिए तैयार हैं। हनीफ की ये प्रतिक्रिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद आई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा रद्द करने के अपने फैसले की घोषणा की है।
हनीफ ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर वो हमें पानी की आपूर्ति बंद कर देते हैं, तो उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारे पास जो सैन्य उपकरण हैं, जो मिसाइलें हैं, वे प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। कोई नहीं जानता कि हमने देश भर में अपने परमाणु हथियार कहां रखे हैं। मैं फिर से कहता हूं, ये बैलिस्टिक मिसाइलें, इन सबका लक्ष्य आप हैं।’ मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत अपनी सुरक्षा विफलताओं को स्वीकार करने के बजाय, पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है।
बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ख़िलाफ़ भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों के छुट्टी लेने या अस्पतालों में उनके पदों से ट्रांसफ़र करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। झेलम घाटी के स्वास्थ्य निदेशालय ने 26 अप्रैल को निर्देश जारी किया। इसमें ‘आपातकालीन स्थिति’ का हवाला दिया गया है। इधर पहलगाम और अनंतनाग ज़िलों में तैनात सुरक्षा बलों ने गश्त और निगरानी अभियान तेज़ कर दिया है। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाक़ों में कड़ी निगरानी बनाए हुए है। जिससे किसी भी खतरे से क्षेत्र की सुरक्षा की जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…