Others States

हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलज़ार भवन में आग लगने से 17 लोगो की मौत, मृतकों में कई बच्चे शामिल

तारिक खान

डेस्क: हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस नाम की एक इमारत में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है, मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। तेलंगाना फायर डिजास्टर रेस्पॉन्स इमरजेंसी और सिविल डिफेंस ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया गया है।

साथ ही पीएमओ ने घोषणा की है कि, ‘मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।’ वहीं इस घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शोक जताया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह क़रीब 6।30 बजे फोन आया और वे मौके पर पहुंचे, वहां पहुंचने पर गई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने घटना पर बात करते हुए मीडिया को बताया कि जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है, सरकार उनके परिवार को 5 लाख रुपये की मदद देगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य सरकार घायल लोगों के इलाज का सारा खर्च उठाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts