वीडियो देख कर आप भी कह उठेगे राजस्थान में अजब गुंडई की गजब कारस्तानी: सिमेंट और डीज़ल चोरी के शक में ड्राईवर को एच0एस0 तेजपाल ने उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा

तारिक खान
डेस्क: अजमेर संभाग के ब्यावर जिले में एक युवक को डंपर से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, डीजल और सीमेंट चोरी के शक में युवक लोहे की रॉड औप बेल्ट से पिटाई की गई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने युवक के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित के पैर वाहन से जुड़ी रस्सी से बंधे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। एसआई नवल किशोर के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेजपाल ने डीजल और सीमेंट चोरी के संदेह में अपने चालक को प्रताड़ित किया। थानाधिकारी ने बताया कि चालक ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है और उससे संपर्क किया जा रहा है।
घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘जनता पूछ रही है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा ये डरावना खेल कब रुकेगा?” वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में माफिया की गुंडागर्दी चरम पर है। ब्यावर के रायपुर थाना क्षेत्र में सामने आई इस अमानवीय घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोटासरा ने इस घटना को पूरी व्यवस्था पर कलंक बताते हुए मांग की है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो, राजनीतिक संरक्षण की परतें खोली जाएं और पुलिस की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।











