तारिक आज़मी
डेस्क: अलीगढ़ में बीती 24 मई को थाना हरदुआगंज के अलहदादपुर इलाके में हुई मॉब लीचिंग। जिसमे कुछ लोगों ने मुस्लिम मीट व्यापारियों को गौकशी के शक में बेरहमी से पीटा था। उनके पिकअप ट्रक को भी जला दिया। कथित गौरक्षकों का आरोप था कि ये मुस्लिम युवक प्रतिबंधित मीट (गौमांस) लेकर जा रहे थे। पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि ये युवक मीट व्यापारी ही थे और उनके पास वैध लाइसेंस था।
मामले को लेकर अलीगढ़ एसपी ग्रामीण अमृत जैने ने बताया, ‘दूसरे पक्ष (मुस्लिम व्यापारियों) के साथ हुई मारपीट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।’ आरोपी कथित तौर पर इन मुस्लिम व्यापारियों पर वसूली का दबाव डाल रहे थे। पहले तो इनकी गाड़ी का पीछा किया गया और फिर उन पर हमला किया गया। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो इन पीड़ितों की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, तब कहीं जाकर उनकी जान बच पाई।
इस घटना के बाद पुलिस ने 24 मई को ही मुस्लिम व्यापारियों से बुरी तरह मारपीट करने वालों पर ऍफ़आईआर दर्ज की। भारतीय न्याय संहिता की इन सात धाराओं में ऍफ़आईआर दर्ज की गई है।
ऍफ़आईआर में 13 नामज़द हैं, इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं।
घटना में कथित गौरक्षकों ने कदीम, अली और अरबाज समेत चार लोगों को बेरहमी से मारा था। मगर जांच में खुलासा हुआ है कि इनके पास मांस व्यापार के लिए वैलिड लाइसेंस था। ये चारों अल-तबारक मीट फैक्ट्री से मीट ला रहे थे। उनके पास फैक्ट्री की भी रसीद मिलने की जानकारी सामने आई है। अब दावा किया जा रहा है कि यह हमला एक साजिश के तहत और पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लगभग 15 दिन पहले भी कुछ गुंडों और आपराधिक किस्म के व्यक्तियों ने चौथ वसूलने के मकसद से अलीगढ़ की अल-अंबर मीट फैक्ट्री से अतरौली मीट ले जा रही गाड़ी को रोका था। आरोप है कि उस समय 50 हजार रुपये की वसूली मांगी गई। लेकिन थाना अकराबाद की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीट व्यापारियों की गाड़ी को छुड़वाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…