भारत पाकिस्तान में सीज फायर का अमेरिका ने किया एलान, जाने क्या बोले ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस मामले में

आदिल अहमद
डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले कर रहा था। जबकि पाकिस्तान के द्वारा भारत के सिविल सोसाइटी पर हमले लगातार जारी थे। इन सबके बीच आज दोपहर में ट्रंप सरकार के द्वारा युद्ध विराम की घोषणा किया गया। खुद ट्रंप ने इसकी घोषणा किया है। इस सीज़फ़ायर पर बनी सहमति को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

बयान में कहा, ‘हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ़ की बुद्धिमत्ता, विवेक और कूटनीति की सराहना करते हैं।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा, ‘भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीज़फ़ायर पर सहमति जताई है।’ शनिवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका की मध्यस्थता में हुई एक लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीज़फ़ायर पर सहमति जताई है।’
इसके कुछ ही देर बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर संघर्षविराम पर सहमति की जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर राज़ी हो गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीज़फ़ायर करने और एक निष्पक्ष स्थान पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं।’
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने भी ट्रंप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘पाकिस्तान और भारत पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर राज़ी हो गए हैं। पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से सीज़फायर के लिए तैयार हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा ही अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ बिना समझौता किए हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा चाही है।’ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को एक संक्षिप्त बयान में जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है।
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस ने भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस को फ़ोन किया था। दोनों के बीच इस बात की सहमति बनी है कि भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से दोनों ही पक्ष ज़मीन, हवा और समंदर में सभी तरह की फायरिंग और मिलिट्री एक्शन रोक देंगे। दोनों पक्षों को इस समझ के मुताबिक़ कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस 12 मई को 12 बजे दोबारा इस पर बात करेंगे।’









