अरे गज़ब: यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा ‘कूड़े से सोना बनाया जायेगा, इसके लिए मशीन तैयार हो रही है, जल्द ही मशीन बनकर तैयार हो जाएगी’

मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही यूपी में कूड़े से सोना बनाया जाएगा। इसके लिए मशीन तैयार हो रही हे। उन्होंने कहा कि मेरठ में कूड़े की बहुत समस्या है, लेकिन जल्द ही यहां कूड़े से सोना बनाया जाएगा। अभी मशीन आने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। जल्द ही मशीन बनकर तैयार हो जाएगी।

#मेरठ :- कचरे से निकलेगा "सोना", जल्द आएगी चमत्कारी मशीन।
"कचरा अब बनेगा कमाई का ज़रिया!"
जी हां, आपने सही सुना — अब एक ऐसी मशीन तैयार की जा रही है जो कचरे को "सोना" बना देगी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस अनोखी योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जल्द ही… pic.twitter.com/TWSudTTFeP— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 26, 2025
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अफसरों से कहा गया है कि नालों से गीला कूड़ा निकालने के बाद जो किनारे छोड़ दिया जाता है वह दोबारा नालों में पहुंच जाता है। उसे ले जाकर निस्तारण कराया जाएगा। मेरठ में कूड़ा से सोना बनाने की योजना है। इसके लिए मशीन तैयार हो रही है।










