ईदुल अमीन
डेस्क: सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुर गांव में जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी टीम और सीबीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में दस्तावेज बनाने वाले उपकरण बरामद किए। इस मामले में आरोपी भाजपा नेता मुकेश देवल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, एक स्कैनर, वेबकैम, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट मशीन, छह नकली मोहरें, दो एलआरआई शील्ड्स, दो माउस, 27 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी और नॉर्थ ईस्ट रेलवे का एक कार्ड बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज दिए गए और उनका कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
बरामदगी करने वाली टीम में मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली यूनिट, एसओजी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा व टीम, थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर क्राइम सुभाष कुमार, दरोगा रविंद्र सिंह व निखिल कुमार, और कांस्टेबल इमरान व मान सिंह शामिल रहे। फिलहाल भाजपा नेता की तलाश में छापेमारी जारी है, समाचार लिखे जाने तक आरोपी भाजपा नेता पुलिस की पकड़ से फरार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…