आदिल अहमद
डेस्क: पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम में बाढ़ और भूस्खलन के कई मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में बाना-सेप्पा रोड पर हुई एक भूस्खलन की घटना में दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि प्रदेश के जीरो कस्बे में शुक्रवार देर रात हुई भूस्खलन की एक अन्य घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘सेप्पा पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। भूस्खलन के कारण वाहन अचानक सड़क से नीचे उतर गया था, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सात लोग सवार थे, लेकिन वह लापता थे। टीम ने लगातार बचाव अभियान चलाया और 31 मई की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कई घंटों की गहन खोज के बाद वाहन और मृत सभी लोगों को खोज लिया गया।’ पुलिस के अनुसार मरने वाले सभी लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में 4 छोटे बच्चों समेत दो महिलाएं शामिल है। यह सभी लोग सभी अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले के बाना के किटचांग गांव के रहने वाले थे।
राज्य के जीरो कस्बे में हुए भूस्खलन की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी ओजिंग लेगो ने कहा कि भूस्खलन की यह घटना शहर के कैबेज गार्डन क्षेत्र में हुई है। राज्य आपदा टीम और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया था लेकिन दो लोगों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई है। असम में 5 लोगों की मौत असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। लगातारी बारिश के बाद गुवाहाटी के बोंडा इलाके के पास हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
इस घटना की पुष्टि करते हुए शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने मीडिया के समक्ष कहा, ‘बाढ़ से कामरूप, कछार, धेमाजी, लखीमपुर और गोलाघाट सहित छह जिलों में 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जहां दो राहत शिविर और एक वितरण केंद्र स्थापित किया गया है।’ असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में सरकार ने भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश के बाद गुवाहाटी में भारी जलजमाव हुआ है, जिसके चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा है और सरकारी कर्मचारियों को विशेष छुट्टी देनी पड़ी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…