Others States

कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी मामले में हाई कोर्ट ने पुलिस को भी लगाया फटकार, कहा अदालत की निगरानी में होगी जांच, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर माँगा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा

आफताब फारुकी

डेस्क: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के लिए कर्नल सोफ़िया कु़रैशी पर की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कर्नल सोफ़िया के बारे में उनकी टिप्पणी पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार 14 मई को स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विवाद बढ़ने पर विजय शाह ने माफ़ी मांगी और एफ़आईआर दर्ज किए जाने से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई है। इस बीच दर्ज एफ़आईआर को लेकर हाई कोर्ट ने पुलिस की खिंचाई की और पुलिसिया जांच को अदालत की निगरानी में किए जाने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद अब मध्य प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस उनके इस्तीफे़ को लेकर प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करते मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ‘एक हवा हवाई मामला दर्ज करके भाजपा इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। हमने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की है और विजय शाह के इस्तीफ़े की मांग की है।’

उन्होंने कहा कि ‘जब तक देश की बेटी और बहनों पर ओछी टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह का इस्तीफ़ा नहीं हो जाता है कांग्रेस पार्टी राज्यपाल भवन के बाहर ही धरने पर बैठी रहेगी।’ बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह रविवार को इंदौर जिले के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts