‘आपरेशन सिंदूर’ पर बोले जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह ‘युद्ध कोई नहीं चाहता, मगर इसका ज़िम्मेदार पाकिस्तान है’

आफताब फारुकी
डेस्क: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह का कहना है कि क्षेत्र में कोई भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन तनाव कम करने की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान की है। पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भारत के हवाई हमलों पर टिप्पणी करते हुए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले महीने पहलगाम में हुए हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को “करारा जवाब” देने के लिए “सही तरीक़ा” चुना है।

उमर अब्दुल्लाह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को क्षेत्र छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। बताते चले कि पिछले दिनों निहत्थे पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हत्या किया था। इसको लेकर पुरे देश में आक्रोश की लहर पाकिस्तान के खिलाफ थी।










