रेहान सिद्दीकी
डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इस संवेदनशील स्थिति में बाड़मेर पुलिस ने भारतीय सेना की गतिविधियों से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाड़मेर पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सेना की गतिविधियों से संबंधित किसी भी फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने पर सख्त पाबंदी लगाई है। इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नोडल अधिकारी सोशल मीडिया सेल जसाराम बोस के नेतृत्व में विशेष साइबर पेट्रोलिंग और सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। मीना ने चेतावनी दी कि सेना की गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करना और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन अपराध है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…