निलोफर बानो
डेस्क: देवर और भाभी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जैसे माँ और बेटे एक दुसरे के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करे। देवर और भाभी का रिश्ता माँ बेटे जैसा होता है और अहसास इसका एक दोस्त की तरह होता है। मगर जब इस रिश्ते के अन्दर ही गन्दगी समां जाए तो क्या ही कहा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला अंबेडकरनगर का सामने आया है। जहाँ एक दुल्हन का मन 7 दिन में ही बदल गया और उसने अपने पति के साथ जीवन बिताने के बजाये देवर के साथ जन्म जन्म का रिश्ता रखने की शर्त रख दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पांच मई को यहां रहने वाले एक युवक की शादी गांव से महज तीन किलोमीटर दूर रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। धूमधाम से दोनों ने सात फेरे लिए और शादी के बाद विवाहित ससुराल आ गई। इसी दौरान उसकी नजरें देवर से लड़ गईं। शादी के सात दिन में ही देवर भाभी का प्यार परवान चढ़ गया। शादी को एक हफ्ते ही हुए थे कि विवाहिता अपने मायके लौटी और वहां पहुंचते ही पति को लेकर उसका मूड बदल गया।
विवाहिता ने अब पति के बजाय देवर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला ले लिया था। उसने अपनी इच्छा परिवार से बताई तो खलबली मच गई। पंचायत बुलाई गई। देवर को बुलाया गया तो उसने भी अपनी भाभी के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। विवाद बढ़ने लगा तो मामला थाने तक जा पहुंचा। वहां पर भी दुल्हन ने सरेआम अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। देवर और भाभी ने एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। मामला पारिवारिक होने के चलते पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
इसके बाद भाभी-देवर सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक दूसरे के हो गए। परिवार ने फिर उनकी शादी के लिए इजाजत दे दी। जहां सात दिन पहले तो बड़े बेटे की बहू बनकर ससुराल आई थी। अब छोटे बेटे की बीवी बनकर ससुराल में रह रही है। पुलिस ने कहां दोनों बालिग हैं। परिवार के लोग भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इसलिए मामले का वहीं निपटारा कर दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…