उफ़ ये भाजपा नेताओं का जोश: मध्य पदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता महिला से आलिंगनबद्ध होते हुवे सीसीटीवी में हुवे कैद

तारिक खान

गोंडा: मध्य प्रदेश के बाद अब एक और भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता सफाई दे रहे हैं कि युवती को चक्कर आ गया था, इसलिए उसे सहारा दे रहे थे।

अब पूरा मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे लेकर भाजपा ने एक्शन भी लिया है। भाजपा नेता को शोकॉज नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। बता दें कि पूरा मामला भाजपा कार्यालय का है। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक युवती के साथ सीढियां चढ़कर ऊपर आए। जिसके बाद उन्होंने युवती को पकड़कर गले लगा लिया। उसके बाद दोनों सीढ़ियां चढ़कर ऊपर चले गए।

ये सारी चीज वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसे कार्यालय के कर्मचारी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना 12 अप्रैल की है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो पुराना है और भाजपा कार्यालय का ही है। उनका कहना है कि महिला कार्यकर्ता ने उन्हें फोन किया था कि उसे चक्कर आ रहा है, तबियत ठीक नहीं लग रही है।

जिसके बाद उसे कार्यालय आकर आराम करने के लिए कहा था। जब वह उसे सीढियों से ऊपर लेकर जा रहे थे तो युवती को चक्कर आ गया और वह गिरने लगी थी। जिसे पकड़कर सहारा दिया। इस दौरान गिरने से बचने के लिए उसने हाथ पकड़ लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *