भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के दावे पर कांग्रेस ने कहा ‘यह कहना ठीक है कि हम इस देश या उस देश से आगे बढ़ गए, लेकिन देशवासियों से तो पूछिए कि वे कितना आगे हैं और कितना पीछे हैं’

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए ये बयान दिया था।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस रिपोर्ट पर तंज कसते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘प्रति व्यक्ति आय पर बात कर लें, अमीर और ग़रीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात करें। जो ईएमआई देने के संघर्ष से जूझ रहा है उसके बारे में बात कर लें, एमएसएमई सेक्टर की बात करें। 45 साल का जो बेरोज़गारी का रिकॉर्ड टूटा है उसके बारे में बात कर लें, तो फिर हमें समझ में आएगा कि आपके चमक-दमक वाले आंकड़ों का प्रभाव आम आदमी पर भी पड़ रहा है।’

पवन खेड़ा ने कहा, ‘यह कहना तो ठीक है कि हम इस देश से या उस देश से आगे बढ़ गए, लेकिन देशवासियों से तो पूछिए कि वे कितना आगे हैं और कितना पीछे हैं।’ वहीं नीति आयोग के सीईओ के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 11 वर्षों से एक विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का नतीजा है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *