शफी उस्मानी
डेस्क: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादियों की मौत हो गई, जिनमें मुदस्सर खादीयन खास, अबू जुंदाल, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ आजहर, खालिद और मोहम्मद हसन खान जैसे खूखार आतंकी शामिल हैं।
भारतीय सेना ने साफ किया कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किया, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों पर कई खुलासे किए। तीनों सेनाओं- थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर की डिटेल में जानकारी बताई। इसके अलावा एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया गया है।
इसमें सामने आया कि पाकिस्तान की सेना, पुलिस और सियासी नेता आतंकियों के साथ ना केवल हमदर्दी रखते हैं, बल्कि उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होते हैं। भारतीय सेना ने जो डॉक्यूमेंट शेयर किया, उसके अनुसार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के सीनियर अधिकारी, पंजाब प्रांत के पुलिस प्रमुख और एक विधायक शामिल हुआ। ये आतंकवादी ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुरीदके में भारतीय सैन्य कार्रवाई के दौरान मारे गए थे। लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रऊफ ने खुद इन आतंकियों की जनाजे की नमाज अदा कराई। अब्दुल रऊफ को अमेरिकी ट्रेजरी ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर रखा है।
आतंकियों के जनाजे में शरीक होने वाले पाकिस्तान के बड़े ओहदेदार में क्रमशः लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह, कोर कमांडर IV कोर, लाहौर, मेजर जनरल राव इमरान सरताज इन्फेंट्री डिवीजन, लाहौर ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर कमांडर लाहौर, डॉ0 उस्मान अनवर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, पंजाब मलिक सोहैब अहमद भरथ पंजाब की प्रांतीय विधानसभा के सदस्य बड़ी ही बेशर्मी के साथ शामिल हुवे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…