पढ़े कौन थे एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राज कुमार थापा जो राजौरी आतंकी हमले में हुवे शहीद

ईदुल अमीन

डेस्क: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। राजौरी जिले में शनिवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हुई। इस गोलाबारी में एक बड़े सरकारी अफसर की जान चली गई। दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के एडीसी (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर) राज कुमार थापा अपने घर में थे। तभी एक गोला उनके घर पर आकर गिरा। इससे उन्हें बहुत चोटें आईं। उनके दो कर्मचारी भी बुरी तरह घायल हो गए।

तीनों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां राज कुमार थापा ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि बाकी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आईएएस राज कुमार थापा के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजकुमार थापा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजौरी से बहुत बुरी खबर आई है। हमने जेएंडके एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज के एक समर्पित अफसर को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में थे और मेरी ऑनलाइन मीटिंग में भी शामिल हुए थे।

राजौरी में हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोग एडीसी राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। घायल कर्मचारियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की जा रही है। सरकार ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि पाकिस्तान की ओर से यह कायराना हरकत की गई है। सरकार घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही, मृतक के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

राज कुमार थापा आईएएस का जन्म 28 अप्रैल 1971 को हुआ था। वह जम्मू-कश्मीर एडमिस्ट्रेशन में 2001 में चयनिय हुए थे। प्रमोशन के बाद वह 2010 में आईएएस बन गए थे। अभी राजौरी में तैनात थे। वह एमबीबीएस करने के बाद ब्यूरोक्रेसी में आए थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *