International

अमेरिकी विदेश विभाग का दावा ‘सूडान की सेना ने अपने विरोधियो के खिलाफ रासायनिक हथियारों का किया इस्तेमाल

आदिल अहमद

डेस्क: अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि सूडान की सेना ने अपने विरोधी रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सज़ (आरएसएफ़) के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। सूडान के गृहयुद्ध में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की बात चलने के बाद अमेरिका ने सूडान पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया है कि छह जून से सूडान कोई भी सामान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अमेरिका ने सूडान को दिए जाने वाले कर्ज़ को भी सीमित करने की घोषणा की है। सूडान के गृहयुद्ध में दोनों पक्षों पर पहले भी युद्ध अपराध के आरोप लगते रहे हैं।

देश में करीब दो साल से सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच सत्ता के लिए भीषण संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिकी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया के लिए सूडान से अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

pnn24.in

Recent Posts