तारिक आज़मी
डेस्क: पश्चिम बंगाल में फिर से साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई है। यहां उत्तर 24 परगना जिले में रेलवे स्टेशन के पास शौचालय की दीवार पर पाकिस्तान के झंडे का फोटो चिपकाने के साथ हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिखकर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने की साजिश रची गई। हालांकि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला बढ़ने नहीं दिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी ‘सनातन एकता पार्टी’ के सदस्य बताये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चन्दन मालाकार और प्रोग्यजीत मंडल बताया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोपालनगर थाना अंतर्गत अकईपुर रेलवे स्टेशन के पास शौचालय की दीवार पर पोस्टर चिपकाने और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” लिखने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का इरादा तस्वीर को सार्वजनिक करके और उसे किसी अन्य समुदाय या समूह से जोड़कर सांप्रदायिक अशांति भड़काना था। हालांकि समय पर हस्तक्षेप के कारण साजिश को विफल कर दिया गया।
बोनगांव पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कल रात, गोपालनगर थानांतर्गत अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज चिपका हुआ पाया गया। जांच से पता चला कि चंदन मालाकार (30) और प्रोग्यजीत मंडल (45) ने जानबूझकर ऐसा किया। दोनों स्थानीय निवासी हैं और एक राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य और सनातनी एकता मंच के भी सदस्य हैं।
पोस्ट में कहा गया है, “उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया है कि इलाके में उनकी योजना सांप्रदायिक अशांति पैदा करने के लिए दीवार पर ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखने की थी। दोनों को एक विशेष मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।” पोस्ट में कहा गया है, “हम उन लोगों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जो सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…