तारिक खान
डेस्क: मॉस्को के शेरेमेंतयेवो एयरपोर्ट पर एक 18 महीने के बच्चे पर जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। बच्चा अफगानिस्तान का है और वो अपनी गर्भवती मां के साथ एयरपोर्ट पर था। खबर के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब बच्चा और उसकी मां ईरान में बमबारी से भाग कर मॉस्को पहुंचे थे। हमलावर की पहचान बेलारूस के 31 साल के व्लादिमीर वितकोव के तौर पर हुई है। वो एयरपोर्ट पर बच्चे की बगल में खड़ा था। तभी उसने अचानक बच्चे को उठाया और बेरहमी से उसे जमीन पर पटक कर मारा। वीडियो में उसकी ये हरकत देखकर लोग सन्न रह गए हैं।
ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक मॉस्को के रोशल चिल्ड्रेन सेंटर के डॉक्टरों ने बच्चे की खोपड़ी में फ्रैक्चर, रीढ़ की हड्डी में चोटें, अंदरूनी तौर पर खून बहने की पुष्टि की है। बच्चे के इलाज में लगे डॉ। तात्याना शापोवालेंको ने बताया, ‘उसे सबड्यूरल हेमेटोमा और खोपड़ी में खुला फ्रैक्चर था।’ डॉक्टर ने बताया कि गंभीर चोटों की वजह से बच्चा कोमा में चला गया है। वितकोव ने पुलिस जांच के दौरान कबूल किया है कि उसने बच्चे को जान से मारने की कोशिश की थी। उसने यह भी कबूल किया कि वो नशे में था। रूस के जांच अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि हमलावर ने घटना से पहले काफी शराब पी रखी थी और उसने भांग का भी सेवन किया था।
मॉस्को में ईरान के राजदूत काजम जलाली ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे ‘पूरी तरह अमानवीय’ करार दिया। जलाली ने बताया कि ईरान ने पीड़ित की राष्ट्रीयता कंफर्म करने के लिए तुरंत रूसी अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा ‘शुरू में बताया गया कि बच्चा ईरानी है। रूसी विदेश मंत्रालय के सहकर्मियों ने हमें बताया कि फाइल आधिकारिक तौर पर अफगानिस्तान के तहत लिस्ट है। मासूम बच्चा, जो अभी कोमा में है, जाहिर तौर पर एक अफगान परिवार से है।’ रूस की बाल अधिकार कार्यकर्ता और ओम्बड्समैन केस्निया मिशोनोवा ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने वितकोव को ‘नशे में धुत एक राक्षस’ बताया और कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास चुप रहने की ताकत नहीं बची है। ये राक्षस है, जिसे उम्रभर की सजा मिलनी चाहिए।’ वितकोव और उसका परिवार बेलारूस के गोमेल इलाके में रहता है। उसकी एक बेटी है, जिसकी उम्र उसी बच्चे के बराबर है जिस पर उसने हमला किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…