अनिल कुमार
पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां कच्चा आम तोड़ने गई एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पपीते के पेड़ से लटका दिया। मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इन दरिंदों ने पहले बच्ची की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद बारी-बारी से बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप के बाद इन पांचों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने बच्ची के ही दुपट्टे से उसके गले में फंदा बनाकर शव को एक पपीते के पेड़ से लटका दिया।
जब ग्रामीणों ने बच्ची का शव पेड़ से लटका देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सत्यम कुमार, रणवीर कुमार, हर्षवर्धन कुमार, अजीत कुमार और रवि कुमार नान के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं, बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…