अनिल कुमार
पटना: बिहार के गया जिला में एक ऐसे चिकित्सक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई जो एक रेप पीड़िता की मां का इलाज करने करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान डॉक्टर को पेड़ में बांधकर पीटा गया। यह दावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए किया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना गया जिला के फतेहपुर की है। फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा है। ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव (50) गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में एक महिला के इलाज को पहुंचे थे। हालांकि, गुरपा थाना क्षेत्र के झुरांग गांव के रहने वाले चिकित्सक पर ग्रामीणों का आरोप है कि महिला से उसके गलत संबंध हैं। आरोप है कि मंगलवार को लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के एक मामले में चिकित्सक ने उनकी मदद की थी। इस कारण उनकी पिटाई की गई है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने पेड़ से बंधे घायल ग्रामीण चिकित्सक को छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। यहां से बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। गुरपा थाना प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपनी ओर से जांच-पड़ताल कर रही है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है, इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…