Crime

लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से रेप करने वाला दीपक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

मो0 कुमेल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित आलमबाग इलाके में तीन साल की मासूम बच्‍ची से दुष्‍कर्म के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस की पांच टीमें लगातार दीपक की तलाश कर रही थीं। उसके ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने हेतु लगभग 500 कैमरों की निगरानी किया।

बताया जा रहा है कि ऐशबाग इलाके का रहने वाला दीपक वर्मा रेलवे में पानी सप्‍लाई का काम करता था। इसके अलावा वह माता रानी के जागरण में झांकी निकालने का भी काम करता था। 500 से ज्‍यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद वह पुलिस की पकड़ में आया था। दीपक वर्मा ने बुधवार देर रात रेप की घटना को अंजाम दिया।

उन्‍नाव का एक परिवार अपनी तीन साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्‍टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहा था। देर रात दीपक वहां आया और बच्‍ची को गोद में उठाकर लिफ्ट के पास ले गया। वहां उसने बच्‍ची के साथ हैवानियत की। इस वजह से बच्‍ची का प्राइवेट पार्ट लहूलुहान हो गया। उसके रोने की आवाज सुनकर किसी राहगीर ने माता-पिता को जगाया।

बच्‍ची को तत्‍काल लोकबंधु अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्‍ची को बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रास्‍ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दीपक की स्‍कूटी का नंबर भी ट्रैक कर लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts