आगरा में आर्मी इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने किया टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा, सुनील, बलवंत और अजय यादव चढ़े पुलिस के हत्थे, मास्टरमाइंड हुआ फरार

आफताब फारुकी

डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक गैंग का आगरा में आर्मी इंटेलिजेंस और एसटीएफ की टीम ने भड़फोड़ किया है। यह गैंग जम्मू कश्मीर के युवाओं को टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए से ठग चुका है। जॉइनिंग लेटर दिलाने का झांसा देकर गैंग 24 युवाओं को आगरा में मेडिकल कराने के लिए लेकर आया था। आर्मी इंटेलिजेंस और एसटीएफ टीम को इसका इनपुट मिल गया था।

टीम ने दो होटल में छापा मार के तीन शातिरों को पकड़ा है, जबकि गैंग का मास्टरमाइंड मौके से से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जम्मू कश्मीर के सांबा जिला का रहने वाला सुनील कुमार पुत्र रतन लाल (41),  जम्मू कश्मीर, कठुआ का बलवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और तीसरा फिरोजाबाद निवासी अजय यादव है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने युवाओं को टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती कराने का झांसा दिया था। इसके बदले में लोगों से 8 लाख रुपये लिए थे।

उन्होंने बताया कि आगरा में मेडिकल कराने के नाम के लेकर आए थे। उन्होंने युवाओं को आईएसबीटी और खेरिया मोड़ के आसपास के इलाकों में ठहराया था। मेडिकल कराने के लिए फिरोजाबाद के अजय यादव को साथ में लिया था। शिकोहाबाद का एक फार्मासिस्ट आगरा में इन युवाओं का मेडिकल करता। इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिया जाना था।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वेबसाइट पर एक फर्जी विज्ञापन दिया था। इसमें टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें आवेदन करने वाले बेरोजगार युवाओं से संपर्क किया। भर्ती कराने के एवज में रुपये मांगे। किसी से 2, किसी से एक लाख जिससे जितनी रकम मिली वसूल ली। मेडिकल कराने के बाद इन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाता।

होटल में ठहरे 24 अभ्यर्थी जम्मू कश्मीर के आस-पास के इलाकों के हैं। आर्मी की इंटेलीजेंस और एसटीएफ टीम जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार इस गैंग का सरगना जम्मू कश्मीर का रहने वाला है, उसके साथ एक और अन्य युवक भी है। मौके से फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *