आदिल अहमद
डेस्क: दरोगा का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमे पुलिस अधिकारी मुस्लिम जिम ट्रेनर हेतु आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। जिसके बाद भोपाल स्थित जिम में मुसलमानों के ट्रेनिंग लेने और देने पर रोक लगाने का कथित तौर पर निर्देश देने वाले पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक भोपाल के उप निरीक्षक दिनेश शर्मा पर यह कार्रवाई उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। वीडियो में वह जिम मालिक से बातचीत के दौरान विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तरह की किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी जो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…