Categories: UP

कुशीनगर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, फर्जी तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवा कर ले रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ

संजय ठाकुर

कुशीनगर: जनपद के पटहेरवा के गगलवा चैनपट्टी में बुधवार को पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। वह 1957 में अपनी मां के साथ वीजा पर यहां आया और यहीं रहने लगा। दो दशक पूर्व मां का निधन हो गया। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।

जालसाजी कर इसने यहां का मतदाता पहचान पत्र, आधार व आयुष्मान कार्ड आदि बनवा लिए। कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहा। पाकिस्तानी नागरिक व गलत तरीके से उसके प्रमाण पत्र बनाने वाले दो सहज केंद्र संचालको समेत चार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। फरार एक आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

बताया जा रहा कि पूर्वी पाकिस्तान निवासी सिराजुल हक पुत्र नबी हुसैन 11 जून 1957 को अपनी लगभग छह वर्ष की उम्र में मां कुलसुम खातून के साथ वीजा पर राधिका चेकपोस्ट के रास्ते कुशीनगर के पटहेरवा के गगलवा चैनपट्टी आया। सिराजुल का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उसके पिता यहां रहते थे। वर्ष 2023 में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह यहां रह रहा था।

इतना ही नहीं पहचान छिपाते हुए उसने अपने संपर्की व गोरखपुर के झंगहा थाने के जंगल रसूल पठान गांव के शेख सुबेदार की मदद से विशुनपुरा थाने के कुचिया पिपरा निवासी व सहज केंद्र संचालक चांद अख्तर के यहां से पैनकार्ड तथा दुदही कस्बे के एपीजे अब्दुल कलामनगर निवासी सहज केंद्र संचालक शब्बीर आजम के यहां से गगलवा चैनपट्टी के पते पर मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवा लिया। इस आधार पर वह यहां सरकारी योजनाओं का लाभ भी लेता रहा। जब सिराजुल हक के यहां रहने की भनक लगी तो पुलिस के कान खड़े हो गए। जांच पड़ताल शुरू हो गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को सिराजुल, चांद अख्तर व शब्बीर आजम को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts