Crime

लव मैरेज और मर्डर: पत्नी का क़त्ल कर थाने पंहुचा पति बोला ‘लाश घर पर पड़ी है उसे उठा लो’

तारिक खान

डेस्क: गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना आज सामने आई है। जब एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वह खुद ही पुलिस थाने पहुंचा। वहां पुलिसकर्मियों से बोला- ‘मैंने अपनी की हत्या कर दी है, लाश घर में ही पड़ी है, जाकर उठा लीजिए।‘ यह सनसनीखेज हत्याकांड गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड संख्या-9 की है। पुलिस ने हत्यारोपी पति अंगद शर्मा को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिपरा वार्ड-9 में अंगद शर्मा अपनी पत्नी नेहा के साथ रहता था। 3 जून की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 4 जून (बुधवार) सुबह अंगद ने पहले पत्नी के सिर पर वार किया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। फिर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद भी बरामद कर लिया है।

एसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, कि आरोपी ने खुद थाने में आकर सरेंडर किया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में अवैध संबंध के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चर्चाओं को आधार माने तो अंगद शर्मा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। दो महीने पहले ही कर्नाटक से गांव वापस लौटा था। यहां आने के बाद से ही अंगद अपनी पत्नी नेहा पर नजर रखने लगा। नेहा जब भी किसी से कोई बात करती, तो यह उसे बुरा लगता था। इसी शक की वजह से आए दिन दोनों में झगड़े होने लगे। 3 जून की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और अगली सुबह अंगद ने पत्नी का मर्डर कर दिया।

इस हत्या के पीछे प्रेम विवाह मुख्य वजह बनकर सामने आई है। आरोपी अंगद शर्मा ने दो साल पहले अपनी प्रेमिका नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जातियों के थे, जिसकी वजह से परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने सहजनवा मंदिर में शादी कर ली थी। इनकी शादी की फोटो भी सामने आई है।

शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया था। वहां वह कारपेंटर का काम करता था। कुछ समय बाद दोनों वापस गांव लौटे। इसके बाद नेहा अपनी बड़ी बहन के साथ गीडा क्षेत्र में रहने लगी। नेहा ने एक वाहन एजेंसी में काम करना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद अंगद, नेहा को यहीं छोड़कर कर्नाटक चला गया था। करीब दो महीने पहले ही वह वापस गांव लौट आया। अब इस प्यार और शादी का अंत हत्या से हुआ है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts