ईदुल अमीन
डेस्क: हापुड़ पुलिस ने एक चौंकाने वाले चोरी के मामले का खुलासा किया है, जहां घर की बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी का मामला पहले से ही चर्चा में है।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो सच्चाई सामने आई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि गृहिणी अनामिका ने अपने प्रेमी निगम (मेरठ के मुंडाली निवासी) के साथ मिलकर चोरी की यह पूरी साजिश रची थी। उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये के कीमती आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चुराई थी। चोरी के बाद अनामिका ने अपने ससुराल वालों और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अनामिका और उसके प्रेमी निगम को अमीरपुर नगौला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए डेढ़ लाख रुपये, 15 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…