National

आपातकाल के 50 वर्ष पुरे होने पर संबित पात्रा ने कहा ‘बिना कैबिनेट फैसले के देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी, हमे इतिहास कभी नहीं भूलना चाहिए’

तारिक खान

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने इमरजेंसी के 50 साल होने पर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश ने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बीते 11 साल से अघोषित आपातकाल चल रहा है।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘लोकतंत्र पर इमरजेंसी के रूप में 50 साल पहले हमला हुआ था। ये 50वां साल है जब देश पर इंदिरा गांधी की सरकार ने इमरजेंसी लगाई थी। इतिहास को कभी भूलना नहीं चाहिए। इतिहास से सबक लेना चाहिए। इस विषय को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत में काला दिवस मना रही है। इस पर कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट हमें दिखाई दे रही है।’

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने जिस भाषा में पीएम मोदी के लिए शब्द कहे हैं वो निंदनीय हैं। कांग्रेस पार्टी को ये मालूम नहीं है कि इमरजेंसी के दौरान आम लोगों ने किस तरह के कष्ट झेले थे। करीब 1।5 लाख लोगों को जेल में डाल दिया गया था।’ बिना कैबिनेट के फैसले के देश पर इमरजेंसी थोप दी गई थी। अखबारों से जुड़े मीडिया हाउस की बिजली काट दी गई थी ताकि अखबारों में ये खबर ना छप पाए। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में बताएं।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts