Bihar

‘तुम्हारे गुनाह दया के लायक नहीं’ कहते हुवे जज ने 8 साल की मासूम से गैंगरेप कर हत्या करने वाले सुशील राय और ओम प्रकाश झा को सुनाया सजा-ए-मौत

शफी उस्मानी

डेस्क: मधुबनी जिले की स्थानीय अदालत ने दो लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने 8 साल की एक बच्ची का अपहरण किया था। इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बालात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। दोषियों सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा को यह सजा स्पेशल जज और ‘एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज’ सैयद मोहम्मद फजलुल बारी ने सुनाते हुवे कहा कि ‘तुम लोगो के गुनाह दया के लायक नहीं है।

बताते चले कि पीड़िता दलित समुदाय से थी। मामला 22 जून, 2023 का है। मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र में दोनों दोषियों ने अपराध को अंजाम दिया था। कोर्ट ने दोषी सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा पर 1.2-1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ‘ये जघन्यतम अपराध है और इसमें शामिल लोग दया के पात्र नहीं हैं।’ कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट और SC/ST की कई धाराओं के तहत अपना फैसला सुनाया। अलग-अलग धाराओं में दोषियों को आजीवन कारवास की सजा भी सुनाई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है।

हालांकि, इन सबमें सबसे कठोर सजा मृत्युदंड की दी गई। भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत ये फैसला सुनाया। मामले में 20 महीनों के ट्रायल के बाद कोर्ट का फैसला आया है। 23 सितंबर, 2023 को ये मामला एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट के संज्ञान में आया। 20 लोगों की गवाही हुई। पीड़िता के परिजनों के अलावा, स्वतंत्र गवाहों ने भी अपने बयान दर्ज कराए। 18 नवंबर, 2024 को दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया गया।

पीड़ित पक्ष की ओर से केस लड़ने वाले सरकारी वकील (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) सपन कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा, ये बहुत दुर्लभ मामला है। हमने कोर्ट से मौत की सजा की मांग की थी। बचाव पक्ष के वकील ने आरोपियों के पक्ष में दलीलें दीं। लेकिन कोर्ट ने हमारी मांग स्वीकार करते हुए दोनों को मौत की सजा सुनाई। मृतका के परिवार के लोग घर पर नहीं थे। आरोपी ने बच्ची को बहलाया-फुसलाया और जयनगर बाजार ले गए।

उन्होंने बताया कि फिर वो उसे कोशी कॉलोनी के एक कमरे में ले गए। वहां उन्होंने बच्ची का सामूहिक बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले ही दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लड़की का शव बरामद कर लिया। जिसके बाद जल्द ही पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया और महज़ 20 माह की सुनवाई के बाद यह फैसला आया है। कोर्ट ने 31 मई को जब अपना फैसला सुनाया तो पूरा अदालत परिसर लोगों से भरा हुआ था। कोर्ट के बाहर मृतका के परिजन भी मौजूद थे। उन्हें जैसे ही पता चला कि दोषियों को फांसी की सजा दी गई है, उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। मृतका की दादी और उसके पिता एक-दूसरे को गले लगाकर रोने लगे।

pnn24.in

Recent Posts