Ballia

धारदार हथियार से हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल, दूकान में लूट का भी लगाया आरोप

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र इमिलिया मार्ग पर बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक दुकान पर पहले कथित लूट और फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस वारदात में दुकानदार मोहम्मद सुलेमान और उनके,भाई मोहम्मद फहद गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीडितो के आरोपों को आधार माने तो रात लगभग 9 बजे मोहम्मद सुलेमान और फहद अपनी दुकान पर ग्राहकों की सेवा में लगे थे। इसी दौरान अमन उर्फ अमान और अयान, जो मोहम्मद तकवीम के पुत्र बताए जा रहे हैं, अपने पिता और लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ दुकान में आ धमके। अचानक आरोपियों ने दुकान के काउंटर से मोबाइल और नकदी लूट ली। जब भाइयों ने विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

हमले में मोहम्मद फहद की नाक बुरी तरह जख्मी हो गई और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। मोहम्मद सुलेमान को भी चाकू से गंभीर वार किए गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर  पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने सुलेमान के शरीर से कथित रूप से चाकू का टुकड़ा निकाला है। पीड़ित परिवार ने उभांव थाने में नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच जांच में जुटी गए। घायल के परिजनों का कहना है कि कभी सोचा नहीं था की अपनी ही दुकान में हमारी जान पर बन आएगी। अगर लोग समय पर न पहुंचे होते, तो शायद आज हमारे बच्चे जिंदा न होते।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts