आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित घरों पर छापेमारी की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को अपने साथ ले गई है।
उन्होंने कहा कि ‘ड्रग का जो मामला है ये बीजेपी-अकाली की सरकार के दौरान शुरू हुआ था। उनके समय में कई ड्रग तस्कर गिरफ्तार हुए उन्होंने मजीठिया के ख़िलाफ़ बयान दिए। लेकिन बीजेपी-अकाली सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि हम ड्रग तस्करों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे।’ इस छापेमारी को लेकर बिक्रम मजीठिया ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वह विजिलेंस अधिकारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं।
मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने भी आरोप लगाया कि सतर्कता अधिकारी जबरन उनके घर में घुस आए और उन्हें धक्का भी दिया। बुधवार की छापेमारी के बारे में बात करते हुए मजीठिया ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने आपको बहुत पहले ही बता दिया था कि जब भगवंत मान सरकार को झूठे ड्रग मामले में मेरे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला, तो अब वह मेरे ख़िलाफ़ एक नया झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…