बंद पड़े कमरे में मिला मानव कंकाल, पास में पड़े मोबाइल पर थी वर्ष 2015 की 84 मिसकाल, कंकाल की पहेली सुलझाने में लगी हैदराबाद पुलिस

तारिक खान

डेस्क: हैदराबाद के नमपल्ली में सालों से बंद पड़ा एक मकान का ताला खुला तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस घर में एक मानव कंकाल मिला है। बताया गया कि पुलिस को इस कंकाल के पास से नोकिया का मोबाइल फोन पड़ा मिला है। इसमें साल 2015 में आए 84 मिस्ड कॉल मिले। साथ ही पुराने भारतीय नोट भी मिले।

पुलिस ने बताया कि जिस घर में ये कंकाल मिला वो कई सालों से बंद था। फिलहाल कंकाल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि मौत का समय और उसके कारणों का पता लगाया जा सके। मामला हबीबनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार 15 जुलाई की सुबह पास में खेल रहे एक बच्चे की गेंद इस मकान में चली गई। बच्चा जब गेंद को खोजने के लिए घर में घुसा तो तेज दुर्गंध आई। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

फिर बात पुलिस तक पहुंची। दोपहर 12 बजे हबीबनगर पुलिस स्टेशन की टीम घर पहुंची। जब मकान का दरवाजा खोला गया तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि कंकाल इतना पुराना हो चुका है कि छूने भर से टूट रहा। इस दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक कंकाल फ्रिज के सामने फर्श पर पड़ा दिख रहा है। उसके करीब कुछ कुर्सियां और एक बर्तन है। घर के सभी सामान पर काफी धूल जमा है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक का नाम अमीर खान है, जिनकी उम्र लगभग 55 से 60 साल के बीच रही होगी। उनके भाई ने बताया कि अमीर की शादी नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस ने उनके कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस मामने की जांच आसिफनगर के एसीपी बी0 किशन कुमार कर रहे है। पुलिस को आशंका है कि अमीर अकेले और एकांत रहते थे इसलिए लंबे समय तक उनकी मौत का किसी को पता नहीं चला।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *