बिहार विधानसभा में ख़त्म हुई सारी हदे, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को कहा ‘जिसका बाप अपराधी हो, वो क्या बोलेगा. हप्प… लुटेरा हो लुटेरा.’ बोले तेजस्वी ‘ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा’
बिहार विधानसभा में मर्यादा की सारी हदें पार हो गईं जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, "जिसका बाप अपराधी हो, वो क्या बोलेगा. हप्प... लुटेरा हो लुटेरा." इस पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा." यह घटना बिहार की राजनीतिक गरमाहट और निचले स्तर पर पहुंच चुकी बहस का प्रमाण है।

अनिल कुमार
पटना: बिहार की विधानसभा आज किसी मच्छली मार्किट से कम नही दिखाई दे रही थी। मर्यादाओं की सब हदे आज बिहार विधानसभा में ख़त्म हो गई। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज तेजस्वी यादव के भाषण के दरमियान अचानक खड़े होकर जहाँ उनके परिवार पर हमला बोला, वही तेजस्वी यादव ने भी पलट कर जवाब देते हुवे कहा कि ‘ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जायेगा।’ जिसके बाद विधान सभा में जमकर बवाल मच गया।

इतना सुनकर तेजस्वी के पीछे बैठे आरजेडी के विधायक खड़े हो गए। तेजस्वी पहले तो सिर हिलाते रहे। फिर बोले, ‘ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा।‘ तेजस्वी का इतना कहना भर था कि विधानसभा और मछली बाज़ार में अंतर कम होता चला गया। सदन ऐसी स्थिति में पहुंच गया था कि टेलिकास्ट में सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष दिखाए जाने लगे। अध्यक्ष नंद किशोर यादव विधायकों को शांत करा रहे थे। धीरे-धीरे उनके चेहरे की भाव भंगिमाएं बदलने लगीं। अचानक वो बीजेपी विधायक संजय सिंह को डांटने लगते हैं- ‘संजय….! एई संजय….! रोको….!‘। इसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।
बाहर निकलकर तेजस्वी ने मीडिया से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि लालगंज सीट से बीजेपी विधायक माइक तोड़कर उनकी तरफ आ रहे थे। तेजस्वी ने एक और बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि तरैया सीट से बीजेपी विधायक जनक सिंह ने उन्हें ‘मां-बहन की गालियां’ दीं। इसके बाद सम्राट सिंह पर अपने बयान को लेकर तेजस्वी ने सफाई दी। कहा- ‘पैंट गीली होना कोई गाली नहीं है।‘ सदन का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के विधायक लगभग हाथापाई की स्थिति तक पहुंच गए थे। पुलिस और सिक्योरिटी के जवानों ने बीच में लाइन बनाकर दोनों पक्षों को रोका।











