बिहार: कुए में मिली बैंक मैनेजर की डेड बॉडी, हत्या अथवा हादसे का सवाल सुलझाने में जुटी पटना पुलिस

अनिल कुमार

पटना: पटना के बेउर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव मिला है। अभिषेक 13 जुलाई की रात से लापता थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। अभिषेक की लाश बेउर इलाके के एक खेत में स्थित कुंए से मिली है।

पुलिस ने घटनास्थल से अभिषेक के शव के साथ उनकी स्कूटी और चप्पल भी बरामद किया है। स्कूटी और चप्पल से ही अभिषेक की शुरुआती पहचान हुई। अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। पुलिस को घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है। इसमें अभिषेक रात को 10:48 बजे स्कूटी से अकेले जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। पुलिस अभी हर एंगल से इस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पटना के कंकड़बाग कॉलोनी के रहने वाले हैं। 13 जुलाई की रात को वह रामकृष्णा नगर इलाके में एक पार्टी में परिवार के साथ गए थे। वहां से रात को 10 बजे के आसपास उनकी पत्नी और बच्चे घर लौट गए। लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए। इसके बाद तड़के तीन बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद उनके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फुलवारी शरीफ पुलिस थाने के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया, ’13 जुलाई की रात अभिषेक रामकृष्णा नगर स्थित गणपति उत्सव हॉल में गए थे। और तड़के 3 बजे तक परिवार वालों से इनकी बात हो रही थी। फिर जब अभिषेक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने 14 जुलाई को उनके गायब होने की खबर लिखवाई। और अब उनकी बॉडी मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है।’

बता दें कि  कुछ दिनों पहले पटना में एक बिजनेसमैन अशोक खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पटना जिले के पालीगंज ब्लॉक में एक बालू व्यवसायी रमाकांत यादव की भी अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *