नाले पर घर बनवाने का लगा भाजपा सांसद रवि किशन पर आरोप, बोले सीएम योगी ‘जाँच में अगर आरोप सच हुआ तो कार्यवाई भी होगी’
गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन पर नाले की ज़मीन पर अवैध रूप से घर बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है और विपक्ष इस पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहा है।

आदिल अहमद
डेस्क: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर आरोप लगा है कि उन्होंने नाले पर घर बनवाया है। अब इस मुद्दे पर भाजपा सांसद रविकिशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर आ गए है और उन्होंने सांसद पर नाले के ऊपर घर बनाने के आरोप लगाते हुवे कहा है कि अगर जाच में यह आरोप सच पाया जाता है तो कार्यवाई भी होगी। सीएम गोरखपुर में 177 परियोजनाओं के लोकार्पण हेतु आये थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘रामगढ़ताल में रवि किशन ने अपना घर बनाया है। नाले के ऊपर घर बनाया हुआ है। मैंने उनसे कहा कि नाले के ऊपर मत बनाओ घर, क्योंकि लोगों को असुविधा होगी। जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल निकासी सही हो सके इसलिए नाले पर न बनाएं घर। प्रशासन को पता चल जाता है कि किसने नाले पर घर बनाया है। मशीन अच्छी आ गई है। बटन दबाकर नाला खुलवा देंगे।’
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने रवि किशन की चुटकी भी ली। कहा, ऐसा ना हो कि पता लगे कि कालीबाड़ी के बाबा और रवि किशन साथ चल रहे हैं। केला खा के सड़क पर फेंक रहे हैं। अक्सर देखते होंगे आप इन लोगों की हरकतें। अब तो CCTV कैमरे से सब दिखाई देता है। अब ये छुप नहीं सकता है। आदतों में सुधार जरूरी है।’ इस दौरान सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब सड़कों को चौड़ा किया जा रहा था तब किसी ने नहीं कहा कि मकान, दुकान इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को मुआवजा मिला हो या न मिला हो, लेकिन सभी ने विकास पर जोर दिया।










