महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का विधानसभा के अन्दर मोबाइल पर कथित गेम खेलते हुवे वायरल वीडियो पर विपक्ष हुआ हमलावर

आदिल अहमद
डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य के कृषि मंत्री, धनंजय मुंडे, का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कथित तौर पर सदन के अंदर अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है जब सदन में किसानों और कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा चल रही थी।

सुप्रिया सुले ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का एक वीडियो निकला है, जहां जब सदन चालू था और बहस चल रही थी तो वह मंत्री मोबाइल पर रमी खेल रहे थे। एक तरफ़ तीन महीनों में 750 किसानों ने आत्महत्या की है और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री गेम खेल रहे हैं। उन्होंने जो हरकत की है इसके लिए उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए और मुख्यमंत्री को उन्हें निकालना चाहिए।’
अपनी सफ़ाई में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा, ‘वह एक सॉलिटेयर गेम है, रमी नहीं। और वह गेम मेरे पीए, ओएसडी में से किसी ने डाउनलोड किया होगा।’ विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा, ‘वह (विपक्ष) ज़्यादा रमी खेलते होंगे इसलिए उन्हें ऐसा लगा कि मैं रमी खेल रहा हूं।’











