रूस ने किया यूक्रेन जेल ग्लाइड बम से हमला, 17 कैदियों कि मौत 42 घायल

मो0 कुमैल
डेस्क: रूसी हमले में यूक्रेन की जेल तबाह, 17 कैदियों की मौत, 42 घायल. दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में एक जेल पर रूसी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 17 कैदियों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हुए हैं।
क्षेत्रीय प्रमुख इवान फ़ेदेरोव के अनुसार, रातभर हुए इस हमले में जेल के आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। रूसी सेना ने यहां आठ हवाई ग्लाइड बम गिराए, जिससे जेल के भोजन कक्ष, प्रशासनिक भवन और क्वारंटाइन ज़ोन पूरी तरह बर्बाद हो गए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इस हमले को ‘जानबूझकर किया गया हमला” करार दिया और रूस पर नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध “काफी पहले खत्म हो सकता था।’ ज़ापोरिज़िया उन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक है, जिन्हें रूस 2022 से अपने अधीन बताता है, हालांकि यह इलाका अब भी काफी हद तक यूक्रेनी नियंत्रण में है।










